फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Destroyed by fire in the dead couple minor dispute

मामूली विवाद में आग से जलकर मरे दंपति

Mon, 10 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Destroyed by fire in the dead couple minor dispute
आग - फोटो : अमर उजाला

थाना सिसोलर के खदरा डेरा में शनिवार रात दंपति में विवाद हो गया। इस पर पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डाल आग लगा दी। आग से जल रही महिला अपने पति से जा लिपटी। इसमें दोनों बुरी तरह जल गए। आग से जली महिला ने रात में ही सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि सदर अस्पताल में भर्ती पति की रविवार की शाम मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


खदरा डेरा गांव निवासी रामनारायण (30) के बगल में बीती रात मंदिर में पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा था। लाउडस्पीकर बजने से मोहल्ले में शोर मच रहा था। इसी बीच रामनारायण का पत्नी गुजरतिया (28) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी पति ने उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। आग से जल रही महिला अपने पति से जा लिपटी। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


इस मामले में रामसरन ने बताया कि उसका छोटा भाई रामनारायण शराब का लती था। आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। बताया कि उसने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही दोनों ईंट भट्ठों से मजदूरी कर लौटे हैं। बताया कि रामनारायण अपने परिवार के साथ उन लोगों से अलग रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ उमरदराज खां ने बताया कि गुजरतिया को उसके पति ने आग के हवाले कर दिया था। आग से जलती महिला ने पति को दबोच लिया। इस घटना में महिला की रात में ही मौत हो गई थी। उसका पंचनामा भरा गया है। बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे सदर अस्पताल में रामनारायण की भी मौत हो गई है। दंपति के पांच वर्षीय बेटा नीशू, तीन वर्ष का भूरा व नौ माह की एक बच्ची है। फिलहाल दंपति की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed