फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   dengu and fever increaces in jakhela

जखेला में डेंगू और विचित्र बुखार का प्रकोप

Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर। Updated Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के जखेला गांव में एक दर्जन लोग विचित्र बुखार की चपेट में हैं। वहीं तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। मलेरिया विभाग जिले के विभिन्न गांवों और शहरों में अब तक 18 लोगों को डेंगू होने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


जखेला गांव में एक सप्ताह से विचित्र बुखार का प्रकोप जारी है। वहीं डेंगू पीड़ित सुंदर (36) पुत्र अमोल सिंह, जनार्दन सिंह उर्फ  बउवा सिंह (30) पुत्र रामपदारथ सिंह का इलाज कानपुर में चल रहा है। वहीं बरदानी (50) पुत्र रंभा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


गांव के सिद्धगोपाल वर्मा, जयवीर सिंह आदि ने बताया कि विचित्र बुखार की चपेट में गांव के कामता प्रसाद (45), इंद्रजीत (53), देवनारायण (46), रामआसरे (40), सुनील (18) पुत्र भगवानदीन, मायादेवी (45) पत्नी राजेश कुमार, रवीकांत (14) पुत्र बरदानी, गोविंद (40) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आज तक गांव नहीं आई। वहीं सीएमओ एसआर सोनी ने कहा कि डेंगू उनके अकेले के प्रयास से नहीं रुकेगा। इसके लिए ग्रामीणों को भी सहयोग करना होगा।

गांवाें के गड्ढाें में पानी न भरने दें। उनके पास केवल दवा का छिड़काव और फॉगिंग जैसे विकल्प हैं। गांव में डेंगू की सूचना मिली है तो वहां टीम भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed