{"_id":"5c6ee9c7bdec223c46439409","slug":"death-of-the-child-drowning-in-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंक में बालक के डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के टैंक में बालक के डूबने से मौत
Thu, 21 Feb 2019 11:41 PM IST
gaurav gaurav
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
सरीला में बालक की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांझखोर मोहल्ले में शौचालय के लिए बने पानी के टैंक में चार वर्षीय बालक गिर गया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हो सकी। उसे निकालकर परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
मांझखोर निवासी हरनाथ प्रजापति के पारिवारिक नदंराम प्रजापति के मकान का निर्माण चल रहा है। गुरुवार को उसके मकान में छत डाली जा रही थी। हरनाथ अपनी पत्नी गीता के साथ वहां काम करवा रहा था। उसका चार वर्षीय बेटा दिव्यांश वहीं आंगन में खेल रहा था। तभी वह आंगन में बने शौचालय के लिए बने पानी के टैंक में गिर गया।
किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी। छत डालने का काम पूरा होने के बाद बच्चे की खोजबीन की गई तो वह टैंक में पड़ा था। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी ले आए। जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हरनाथ प्रजापति ने बताया उसके दो बेटे थे, बड़ा बेटा शिवा छह साल का है।
विज्ञापन
काम के कारण दिव्यांश के टैंक में गिरने की जानकारी नहीं हो पाई। सीएचसी के प्रभारी डा. रमेशचंद्रा ने बताया बच्चा काफी देर तक पानी से भरे टैंक में पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हुई है।