फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Damaged crops would receive compensation

क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा मिलेगा

Sun, 12 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Damaged crops would receive compensation

बर्बाद फसलों पर बीते वर्ष की राहत धनराशि 12.71 करोड़ वितरित किए जाने के

विज्ञापन
बाद अब मौजूदा रबी की फसलों की राहत धनराशि के वितरण का कार्य भी शुरू है। शनिवार को विशेष सचिव पंचायती राज महेंद्र कुमार चौरसिया ने क्षेत्र के मवईया व गहबरा गांवों में किसानों की चौपाल लगाकर चेकों के वितरण की जानकारी ली। फिर किसानों को सभी क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा मिलने का आश्वासन दिया।

शनिवार को 11 बजे पंचायती राज के विशेष सचिव महेंद्र कुमार चौरसिया व अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति, उपजिलाधिकारी प्रवीणा अग्रवाल तथा डीपीआरओ व अन्य संबंधित अधिकारी मवइया गांव पहुंचे और चौपाल लगाई।

पूर्व प्रधान लल्ला तिवारी सहित ग्रामीणों ने बर्बाद हुई फसल और उससे पैदा गेहूं लाकर दिखाया। खेतों में जो गेहूं बचा है वह बेहद पतला है। उसे देखकर अधिकारियों ने कहा कि यह गेहूं खरीद के योग्य नहीं है। तब विशेष सचिव ने बताया कि किसानों को अब बढ़ी हुई दरों पर सभी बर्बाद फसलें अरहर, गेहूं, लाही व अलसी आदि पर मुआवजे की धनराशि दी जाएगी।

उन्होंने किसानों से मौजूद रबी की मसूर, मटर व चने की बर्बाद फसलों की राहत धनराशि की चेकों के मिलने की जानकारी ली। जिस पर किसानों ने संतोष व्यक्त किया। कहा कि इसके अलावा उन्हें अन्य फसलाें की मुआवजे की धनराशि मिलेगी।

इसी के बाद विशेष सचिव का यह काफिला गांव गहबरा पहुंचा। यहां भी किसानों से चेकों के वितरण का सत्यापन किया गया। किसी भी किसान ने चेक न मिलने की शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed