फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Contractors and Engineers inferior notice

ठेकेदार और अवर अभियंता को नोटिस

Wed, 13 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 13 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Contractors and Engineers inferior notice

नगर पालिका द्वारा बनाए गए शवदाह गृह के मामले में

विज्ञापन
अधिशाषी अधिकारी ने माना कि निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हुआ है। निर्माण सामग्री का सैंपल लेकर जांच के लिए एचबीटीआई कानपुर भेजा जा रहा है। संबंधित ठेकेदार और जेई को नोटिस जारी की गई है।

नगर पालिका ने 1.87 लाख रुपये से कस्बे के फत्तूबाबा मोहल्ले के शमशान घाट में शवदाह गृह बनाने का ठेका उरई की कंस्ट्रक्शन कंपनी उदीसा को दिया था। यह शवदाह गृह मामूली भूकंप से धराशायी हो गया, जबकि जर्जर मकानों में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

स्लैब की सटरिंग निकालते समय हुई घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। इस पर प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरकत में आए। मौके पर ली गई तस्वीरें यह स्पष्ट करतीं है कि जो पिलर खड़े किए गए हैं, उनमें छोटी गिट्टी के स्थान पर बड़े साइज की गिट्टियां इस्तेमाल की गई हैं। इतना ही नहीं पिलरों की गहराई भी मानक के अनुरूप नहीं है।

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथमदृष्टया निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई है। इस कारण मामूली भूकंप के झटके में शवदाह गृह ढह गया है।

निर्माण सामग्री का सैंपल भर लिया गया है। बताया कि जिस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने यह कार्य कराया है, उसके ठेके दार राजकुमार गुप्ता निवासी उरई को नोटिस जारी की गई है।

पालिका के अवर अभियंता सिद्धार्थ गौतम को इस आशय की नोटिस जारी की है कि उन्होंने निर्माण स्थल पर जाकर सही तरीके से सुपरविजन नहीं किया। सभासद दिलशाद अहमद कुरैशी ने कहा कि निर्माण बेहद घटिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed