फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Confectioner 's body was found hanged

हलवाई का शव फांसी पर लटका मिला

Tue, 26 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 26 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Confectioner 's body was found hanged

भरुआसुमेरपुर कसबे की सब्जी मंडी के पास एक मकान में हलवाई की लाश पंखे के

विज्ञापन
कुंडे से लटकती मिली। बुरी तरह से सड़ चुके शव में चोट के निशान दिखने से मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक के भाइयों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया है। सीओ सदर ने घटना स्थल का दौरा कर थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी हासिल की।

कस्बे की सब्जी मंडी के समीप दयाराम सोनी का मकान है। इस मकान के बाहरी हिस्से में स्थित कमरे में धर्मेंद्र शंखवार (26) किराए पर पिछले एक वर्ष से रह रहा था। वह कस्बे के पशु बाजार के समीप रीगल स्वीट्स में बतौर हलवाई का काम करता था। 23 मई को वह घाटमपुर अपने परिजनों के पास गया था। शाम को सुमेरपुर लौट आया था।

24 मई से इसकी बात परिजनों से नहीं हुई। 26 मई की सुबह पड़ोसियों ने मकान मालिक दयाराम को बताया कि उसके मकान से बदबू आ रही है। दयाराम ने इसकी सूचना थाने में दी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, एसआई दलवीर सिंह, उम्मेद सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कमरे को खोलकर देखा तो धर्मेंद्र की लाश पंखे से लटक रही थी।

इसकी सूचना घाटमपुर में रह रहे परिजनों को दी गई। मृतक के भाई पप्पू, संदीप, जीतू, भाभी उषा और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो डाक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना पर सीओ बीएन राय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष से जानकारी हासिल कर शीघ्र मामले की खुलासे के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed