{"_id":"e9b1e4a1badb001fda5b22fe0942b68b","slug":"cmo-was-the-surprise-appearance-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने औचक निरीक्षण कर हाजिरी ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ ने औचक निरीक्षण कर हाजिरी ली
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसआर सोनी ने अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य
विज्ञापन
केंद्र, राठ पहुंचकर चिकित्सकों और कर्मचारियों की हाजिरी ली। फिर अस्पताल
परिसर में निर्माणाधीन मैटरनिटी महिला अस्पताल की इमारत का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने विभागों में अचानक पहुंच कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर छापा मारा था। तब कई विभागों में कर्मचारी नदारद मिले थे। शनिवार को सीएमओ डा0 एसआर सोनी अचानक अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति देखी।
अस्पताल के अधीक्षक डा. एसपी सिंह, डा. एमके वर्मा, डा. मानसिंह राजपूत, डा. महनाज सिददीकि, डा. दयाशंकर सहित सभी कर्मचारी मौजूद मिले। फार्मासिस्ट ब्रजेश राजपूत अवकाश पर थे। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल परिसर में बन रही महिलाओं के लिए निर्माणाधीन मैटरनिटी अस्पताल की बिल्डिंग का निरीक्षण किया।
कुछ लोगों ने अस्पताल में फोर्टविन इंजेक्शन और खांसी की दवाएं न होने की शिकायत की। इस पर सीएमओ ने कहा इंजेक्शन आते ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे।