फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children rallying Voters oath

बच्चों ने रैली निकालकर वोटरों को दिलाई शपथ

Mon, 26 Jan 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Children rallying Voters oath

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूली छात्र छात्राओं ने

विज्ञापन
मानव श्रृंखला बनाई तो स्टेडियम से सिटी फारेस्ट तक मैराथन दौड़ हुई। दौड़ बाद राइफल क्लब के मैदान में मतदाताओं को जागरूक करने को भाषण व संास्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।


उप जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जीजीआईसी की  छात्राओं ने स्टेडियम तक मानव श्रृंखला बनाई। स्लोगन प्रतियोगिता में अंजना सैनी प्रथम, रुकमणि द्वितीय व दिव्या मिश्रा तृतीय रही। कालेज में मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।

मतदाता दिवस पर श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। भाषण, एकांकी प्रहसन आदि के माध्यम से सामाजिक जागरुकता के प्रयास किए गए। इस दौरान गजोधर यादव, सुरेंद्र कुमार सचान, रामस्वरुप मिश्रा, प्रेमसिंह आदि टीचरों ने विचार व्यक्त ककिए। राजकीय महिला डिग्री कालेज में नए मतदाताओं को रंगीन पहचान पत्र भेंट किए।
विज्ञापन


यमुना तटबंध पर रंगोली प्रतियोगिता में रजनी शर्मा प्रथम रहीं। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजना सिन्हा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डा.पूनम श्रीवास्तव, डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा.राजकुमार, डा.सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी वर्मा, रेडक्रास के जलीस खान के अलावा स्कूल कालेजो के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम हरिहर महाविद्यालय कुंडौरा, श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज हमीरपुर के एनएसएस इकाई ने मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर शपथ दिलाई। गांधी पार्क में अधिकारियों और मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। गोहांड प्रतिनिधि के अनुसार जागरूकता दिवस पर गांधी इंटर कालेज के छात्रों ने रैली निकाली।

गोष्ठी मेें प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार महान ने विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार जीजीआईसी तथा कन्या जूनियर हाईस्कूल पवई बच्चों ने रैली निकाली। प्रधानाचार्य रमाशंकर राजपूत सहित अन्य शिक्षको ने भाग लिया। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान में अलग अलग कई प्रतिष्ठानों में हस्ताक्षर अभियान चला शपथ दिलाई गई।

तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी प्रवीणा अग्रवाल, तहसीलदार दूधनाथ  ने अधिवक्ताओं, छात्र, समाजसेवी, कर्मियों सहित अन्य लोगों को शपथ दिलाई। कोतवाली में सीओ यशवीर सिंंह ने पुलिस कर्मियों को मतदान के प्रति शपथ दिलाई। मकरांव गांव स्थित सुंदरलाल शिवहरे महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता दिवस पर छात्र छात्राओं ने रैली निकाल शपथ भी ली।
इस दौरान डा.शिवकुमार गुप्ता, डा.सुनील कुमार, चंदन गुप्ता, संतोष कुमार, संदीप कुमार, रानू सिंह आदि मौजूद रहे। खराब मौसम के बावजूद छात्र छात्राओं ने दो किमी लंबी रैली निकाली। एनवाईके अंबिका प्रसाद, तिंदुही के मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में नेहरू युवा के लोगों ने रैली निकाली।


भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के डिग्री कालेजो में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता संगोष्ठियां हुईं।  इससे पहले हाइवे स्थित ओम हरिहर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने हाईवे में जागरूकता रैली निकाल गांव कुंडौरा व दरियापुर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली को विद्यालय के प्रबंधक शिवप्रकाश सिंह सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक सहित छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed