{"_id":"c8c142f35d674533d179ca84ad2c21e6","slug":"children-are-the-future-of-the-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे देश का भविष्य, इन्हीं पर राष्ट्र का विकास टिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे देश का भविष्य, इन्हीं पर राष्ट्र का विकास टिका
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के एनएसएस इकाई के शिविर
विज्ञापन
के अंतिम दिन समापन मौके पर एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने शिविरार्थियों से कहा
कि अन्य लोगों को भी एनएसएस छात्रों के कार्यो से सीख लेनी चाहिए। आज के
बच्चे कल के नागरिक है। यही बच्चे देश के भविष्य है। कहा कि इन्हीं पर
राष्ट्रका विकास टिका है।
उन्होंने शिविरार्थियों व ग्रामीणों को यातायात नियमों की विशेष जानकारी दी। वहीं छात्रों ने यातायात नियमों से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। उप संभागीय कार्यालय के पीटीओ अमित कुमार ने भी यातायात नियमों की जानकारी देकर चौपहिया वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग करने व बाइक चलाने में हेलमेट पहनने पर जोर दिया।
एआरटीओ ने सभी को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी गजोधर यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर की पूरी आख्या रिपोर्ट पेश की। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रामनारायन वर्मा ने राष्ट्रीय एकता पर विचार व्यक्त किए। रामप्रसाद दीक्षित प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य रखे।