फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Celestial lightning killed two villagers

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

Wed, 15 Apr 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 15 Apr 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Celestial lightning killed two villagers

मंगलवार शाम अचानक एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। बारिश के कहर से खेतों में

विज्ञापन
पड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। बादलों के बीच हुई तेज गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली गिरने से खेतों से लौट रही एक महिला व किशोरी की मौत हो गई। वहीं कटाई कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इचौली क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई।

सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। तेज गड़गड़ाहट के साथ बिदोखर पुरई गांव में खेतों से काम कर वापस लौट रही महिला रजनी देवी (45) पत्नी भोला प्रजापति के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही तेज गरज के साथ बारिश व छोटे छोटे ओले भी गिरे।

ग्रामीणों ने बताया कि इंगोहटा छानी मार्ग पर स्थित पंचम कुंआ के पास आकाशीय बिजली गिर गई। उधर बिवांर थाना क्षेत्र के यार निवासी भगवानदीन की 17 वर्षीय पुत्री वंदना अपनी मां व बहन के साथ खेतों में गई थी। अचानक पानी बरसने पर वह और मां-बहन अलग-अलग पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।

अचानक आकाशीय बिजली गिरने पर वंदना की मौके पर ही मौत हो गई।  मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की शाम 5 बजे के बाद घनघोर घटाओं के बीच जोरदार बिजली की गरज व चमक के साथ शुरू बारिश शुरु हो गई। उधर खंडेह गांव में कुछ धूप निकलने के साथ श्रीचंद्र यादव के खेत में बाहर से कटाई करने आए मजदूर फसल समेटने में जुटे रहे।

खेत मालिक की पत्नी कमला मौजूद रही। बारिश शुरू होते ही सभी पेड़ों के नीचे आ गए। तभी आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे नरैनी क्षेत्र बांदा का अमर सिंह (40) व खेत मालिक की पत्नी कमला (55) झुलस गए। बरसते पानी में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इचौली गांव के आसपास बारिश के साथ 10 मिनट तक ओले गिरे। वहीं ललपुरा, पौथिया, उजनेड़ी सहित जिले के अन्य गांवों में 45 मिनट तक तेज हवा के साथ बारिश ने फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed