फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bull 's race competition

बैल दौड़ प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल आज

Wed, 04 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bull 's race competition

कपसा मार्ग पर वार्षिक बैल दौड़ प्रतियोगिता में इस बार 30 जोड़ी बैल भाग ले रहे हैं। पहले दिन 30 जोड़ी बैल गाड़ियों में छह प्रथम रहीं। इस बार झांसी जनपद के किसान भी बैलगाड़ियां लेकर हिस्सा लेने आई। बुधवार को फाइनल दौड़ होगी। 

विज्ञापन


कस्बे के मूल निवासी जुगनू भाई सऊदी अरब में रहकर बिजनेस कर रहे है और इंडियन बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष है। वह प्रतिवर्ष ईनामी बैल दौड़ प्रतियोगिता कई वर्षों से करा रहे है। मौसम खराबी के चलते 26 जनवरी की रद हुई बैल दौड़ प्रतियोगिता की शुरूआत अब कराई गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को बैल दौड़ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल होना था। लेकिन बैल जोड़ियां अधिक आने से सेमीफाइनल नहीं हो सका और फिर पंाच पांच जोड़ी बैलों के छह राउंड में दौड़ हुई। इस दौड़ में मंगल यादव झांसी, रतीराम झांसी, जितेंद्र झांसी, कुंवर सिंह पहरा महोबा, बाबू परछा मौदहा तथा इसी गांव के बबलू की बैल जोड़ी प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन छह बैल जोड़ियों में बुधवार को सुबह 10 बजे सेमीफाइनल होगा और इस सेमीफाइनल में जो तीन-तीन जोड़ी बैलों के दो राउंड में दौड़ होगी। इससे प्रथम व द्वितीय आए चार जोड़ बैल फाइनल प्रतियोगिता में सम्मिलित होगें। इनकी प्रतियोगिता कल बुधवार को ही दिन के 12 बजे के बाद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed