{"_id":"5754708d4f1c1b2008108b90","slug":"breaking-the-heart-of-warehouse-stole-16-quintals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम का ताला तोड़कर 16 क्विंटल तिल चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम का ताला तोड़कर 16 क्विंटल तिल चुराया
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा कस्बे की कृषि उत्पादन मंडी समिति में बीती रात व्यापारी के गोदाम का ताला तोड़ अज्ञात चोर लोडर लगाकर 16 क्विंटल तिल चुरा ले गए। लेकिन मंडी गेट पर तैनात दो गार्डों को भनक तक नहीं लगी। गोदाम से तिल चोरी होने की सूचना रविवार सुबह व्यापारी को मिली। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कस्बे की मंडी समिति में 100 से अधिक व्यापारियों की आढ़त हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंडी गेट पर गार्डोें की तैनाती और गेट में धर्मकांटा लगा है। धर्मकांटा में भी एक कर्मी तैनात रहता है। ऐसे में मंडी के अंदर बिना गेट पास के कोई भी वाहन जिन्स भर कर नहीं निकल सकता है।
विज्ञापन
अगर यह निकलता है तो किसी न किसी कर्मचारी की मिलीभगत होने का अंदेशा रहता है। इसके बावजूद मंडी परिसर के अंदर व्यापारी बिना किसी रोकटोक के अपना जिन्स ले जाने में सफल हो जाते हैं। बीती रात लोडर लेकर चोर मंडी समिति के गल्ला व्यापारी राकेश गुप्ता के गोदाम पर पहुंचे और फिर चोर ताला तोड़कर 16 क्विंटल तिल लादकर ले गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह व्यापारी को ताला टूटने की सूचना मिली। इधर चोरी की घटना को लेकर चर्चा गर्म रही कि 50 क्विंटल तिल चोरी गई है। लेकिन छानबीन करने के बाद व्यापारी ने पुलिस को बताया कि 16 क्विंटल तिल चोर ले गए हैं। मंडी समिति के प्रभारी सचिव सतीश त्रिवेदी ने कहा कि कर्मचारियों की कमी है।
ऐसे में रात में मंडी की ड्यूटी के लिए कोई चौकीदार नहीं है। बताया कि रात में मंडी की सुरक्षा गार्डों के जिम्मे रहती है। इसके बावजूद यदि मंडी के अंदर से कोई छोटी चोरी हो तो नजरंदाज किया जा सकता है। लेकिन चौपहिया वाहन से व्यापारी का 16 क्विंटल तिल चोरी हो जाए यह घोर लापरवाही है। वह अधिकारियों को सूचना देकर कार्रवाई कराएंगे।
गौरतलब हो कि बीते माह भी तीन व्यापारियों का गल्ला चोरी हो चुका है। लेकिन यह चोरियां छोटी होने से कार्रवाई नहीं की गई। बीती रात हुई चोरी की घटना के मामले में कोतवाली प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय ने कहा कि चोरी की घटना की सघन जांच की जा रही है। आशंका जताई कि गेट पर तैनात गार्डों की मिलीभगत हो सकती है। जांच कर चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।