{"_id":"582224fd4f1c1b8553b39287","slug":"breaking-cash-jewelry-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ नकदी, जेवर चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़ नकदी, जेवर चुराए
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा कस्बे के कजियाना मोहल्ला मोदी सईद बाबा के निकट बीती रात चोर एक मकान को निशाना बनाकर 85 हजार रुपये नगदी सहित जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
कजियाना मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला सुरजन देवी पत्नी रघुनाथ ने बताया कि बीती रात वह अपने कमरे में सो रही थी। जबकि बगल के कमरे में उसका बेटा विनोद व उसकी पत्नी सो रहे थे। बताया कि आधी रात के बाद घर में चोर घुस आए और उन्होंने नीचे वाले कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर बक्से में रखे 85 हजार रुपये नगद, 500 ग्राम चांदी की पायलें, 20 ग्राम सोने की झुमकी, 300 ग्राम हॉफपेटी सहित अन्य सोने चांदी का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
सुबह जब वह पानी भरने को उठी तो टूटे दरवाजे देख चीख पड़ी। इस घटना को सुन पड़ोसी भी वहां आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच पड़ताल कर चली गई।
विज्ञापन