फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bags distributed to pilgrims

हज यात्रियों को बांटे गए बैग

Sun, 05 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 05 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bags distributed to pilgrims

जिले के 58 लोगों को हज यात्रा पर जाने की स्वीकृत

विज्ञापन
प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने हज यात्रियों का टीकाकरण कार्य पूरा कर निर्धारित मानक के मुताबिक सामान ले जाने को बैग वितरण किया।

कस्बे के मदरसा मकतब रहमानियां में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश हज कमेटी की ओर से आए राजीव सिंह, रवि त्यागी व सददाम हुसैन ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे बैग प्राप्त करने को अभिलेख तैयार कराए।

बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हजयात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सामान लाने ले जाने के लिए निर्धारित साइज व वजन के बैग मुहैया करा रही है।

इसका पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी। बताया कि हज यात्री सामान ले जाने के लिए बडे़ बडे़ बैगों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे हवाई जहाज के सफर में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

इसके चलते इस वर्ष सभी हज यात्रियों को निर्धारित साइज व वजन का बैग ही ले जाने की अनुमति दी गई है। इसकी जिम्मेदारी सरकार ने उठाई है।

इस दौरान मौलाना अताउर्रहमान व मदरसा यादगार मुहम्मदी के प्रधानाचार्य नसीम आलम सहित अन्य सहयोग में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed