{"_id":"2f98c9aa53b0094f0c7f9869e33975c4","slug":"avatar-celebrated-the-jubilee-of-maher-baba-fanfare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवतार मेहेर बाबा की धूमधाम से मनाई जयंती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवतार मेहेर बाबा की धूमधाम से मनाई जयंती
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
Updated Thu, 26 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवतार मेहेर बाबा का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। मंदिर परिसर में जहां दिन में प्रार्थना सभा के साथ ही लोगों को प्रसाद वितरण कार्यक्रम कराया गया। वहीं रात में एएमबीएम स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित अवतार मेहेर बाबा मंदिर में बाबा प्रेमियों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रात में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
मेहेर की बलैया गीत पर प्रियांशी श्रीवास्तव, मेहेर धुन पर छोटे छोटे बच्चों की प्रस्तुती देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मेहेर का मैं दीवाना पर जैनब, गनपत मिक्स, गोरा गोरा मुखड़ा सहित कव्वाली व नाटक बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन देवीदीन यादव ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर मेहेर बाबा प्रेमियों व अभिभावको के प्रति प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार नगर के वेदिका गेस्ट हाउस मं अवतार मेहेर बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक श्रीवास्तव, गोपी कृष्ण ओमर, सरस्वती धुरिया, सिद्धपाल राजपूत, रश्मि द्विवेदी, पीसी निगम आदि मेहेर भक्त मौजूद रहे।