{"_id":"49571df28e10e01e2009c3f3912fad66","slug":"angry-testers-did-not-evaluate-the-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाराज परीक्षकों ने नहीं होने दिया मूल्यांकन कार्य ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाराज परीक्षकों ने नहीं होने दिया मूल्यांकन कार्य
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन ने दूसरे दिन भी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाआेें के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रो में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज में वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश पथिक ने कहा कि सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है। घोषणा के बाद भी मानदेय की व्यवस्था बजट में नही की गई है।
विज्ञापन
जिससे शिक्षक आंदोलित है। प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह परिहार ने कहा कि शिक्षकों की हितैषी कही जाने वाली सरकार आज शिक्षक विरोधी कार्य कर रही है। प्रदर्शन के दौरान जगदीश प्रसाद व्यास, योगेंद्र सिंह तोमर, बृजेश श्रीवास्तव,
विज्ञापन
शिवनारायण राजपूत, शिवरतन, प्रभात तिवारी, गजेंद्र सिंह, संजीव पाठक आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार शर्मा गुट के शिक्षकों ने भी मूल्यांक न कार्य का बहिष्कार किया। रणविजय सिंह गौर ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के कारण शिक्षक संघर्ष की राह पर हैं।
इस दौरान उपेंद्र कुमार श्रीवास, गजोधर प्रसाद यादव, आरिफुलहक सिद्दकी, रामस्वरुप मिश्रा, अनीस मोहम्मद आदि ने संबोधित कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।