फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   adhedh ne ki aatmahatya

अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 10 Nov 2018 11:51 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Sat, 10 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
adhedh ne ki aatmahatya
जलालपुर में घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालपुर गांव में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने बीहड़ में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।      
विज्ञापन

 
सरीला क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अरुण पांडेय (45) अविवाहित था। वह अपनी वृद्ध मां रामदेवी के साथ रहता था। दो साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। उसके दो भाई प्रमोद व अशोक अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। अरुण के पास मात्र दो बीघे जमीन है, वह भी इस साल परती पड़ी है। वह अपनी बूढ़ी मां का पेट पालने के लिए मोहल्ले की लोगों की बकरियां चराता था और रात में किसानों के खेतों की रखवाली करता था।

प्रमोद व अशोक ने बताया कि अरुण कुछ दिन से शराब पीने लगा था। वह आर्थिक तंगी से परेशान था। शुक्रवार शाम वह घर से निकल गया था। उसकी तलाश की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि वह हाथ में रस्सी लिए गांव में टहल रहा था। कह रहा था आज उसकी जिंदगी का आखिरी दिन है।
विज्ञापन


इसके बाद बीहड़ की तरफ गया था। खोजबीन के बाद देर रात उसका शव गांव किनारे बीहड़ में बबूल के पेड़ से लटका मिला। उस पर गांव के लोगों का करीब 40 हजार रुपये कर्जा था। एसओ जलालपुर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed