{"_id":"5269224c386993bf8771785fb44d6f32","slug":"add-a-million-people-from-the-bjp-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख लोगों को भाजपा से जोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख लोगों को भाजपा से जोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि एक लाख लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने को बूथों में पहुंच डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाएं। इसके लिए 9, 10 व 11 जनवरी की तिथियां निर्धारित की।
कसबे के पांडव गेस्ट हाउस में मंगलवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में आए प्रदेश के महामंत्री सदस्यता प्रमुख स्वतंत्रदेव सिंह ने मंडलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से लोकसभा चुनाव से पूर्व बसो व ट्रेनों में मोदी जी की चर्चा होती थी।
आज ऐसी ही चर्चाएं प्रदेश में होने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव की हो रही है। आज आम आदमी प्रदेश सरकार की कार्य गुजारियों से परेशान है। लूट खसोट का कार्य जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह 2017 का लक्ष्य पूरा करने के लिए पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़े और प्रत्येक मंडल प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ जनपद के 403 पोलिंग बूथो पर पहुंचकर डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाए।
सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले के संस्था प्रभारी करन सिंह पटेल ने भी अपने संबोधन में सदस्यता अभियान पर जोर डाला। बैठक में जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे, गोपीराम राजपूत, प्रदेशीय मंत्री आशारानी कबीर, वंशीधर सेंगर, अनिल अहिरवार, छोटेलाल वर्मा, कुलदीप निषाद, सरस्वती शरण द्विवेदी, बाल्मीकि गोस्वामी, रामदेव सिंह, बृजकिशोर गुप्ता, जगदीश प्रसाद व्यास, लवलेश शिवहरे, सतीश त्रिवेदी, रमेश सिंह, मुनीर खां, बाबूरामप्रकाश त्रिपाठी, लक्ष्मीरतन साहू, चंद्रप्रकाश गोस्वामी, गणेश यादव, विजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।