फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Account of the account holder upset disturbances

खाते में गड़बड़ी से खाता धारक परेशान

Sun, 08 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Account of the account holder upset disturbances
सुमेरपुर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में संचालित पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खाताधारक के बगैर लेनदेन किए हजारों रुपये की जमा निकासी दिखाई है। जब खाताधारक ने अपनी पासबुक इंट्री कराई और जमा निकासी देखी तो दंग रह गया। जैसे ही यह खबर अन्य खाताधारकों को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया। वहीं, शाखा प्रबंधक ने मामले की जांच करने
विज्ञापन


की बात कहकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। कस्बे के नई बस्ती में पीडब्लूडी स्टोर के पीछे रहने वाले अनिल कुमार पाल पुत्र स्व.रामआसरे पाल ने मई 2013 में कस्बे में संचालित पंजाब एंड सिंध बैंक में खाता खुलवाया था। जिस पर बैंक ने उसे 09571000020369 खाता नंबर दिया। अनिल कुमार ने बताया कि वह इस खाते में सिर्फ दो बार
विज्ञापन


पांच-पांच सौ रुपये जमा किए हैं और उसके बाद कोई लेनदेन किया और न कभी भी एटीएम कार्ड लिया। अनिल कुमार ने बताया कि बीते सात जनवरी को वह पासबुक इंट्री करवाने गया। जिस पर बैंक कर्मियों ने उसकी पासबुक में लेनदेन की डिटेल दर्जकर उसे वापस थमा दी। जब उसमें पासबुक में लेनदेन का विवरण देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके खाते में
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 45 हजार रुपये का लेनदेन दर्शाया गया है। इस खाते में नोटबंदी के पूर्व व बाद में भी लेनदेन किया गया। नोटबंदी के बाद करीब 24 हजार रुपये का आहरण किया गया है। अनिल ने बैंक कर्मियों पर गड़बड़ी कराने का आरोप लगाते हुए शाखा प्रबंधक से शिकायत की और बताया कि उसने कभी कार्ड नहीं लिया। उसके नाम एटीएम कार्ड जारी कर उसके


खाते से निकासी की गई है। उसने अपने खाते में एक हजार रुपये जमा किए थे। जिसमें 300 रुपये सरचार्ज भी काट लिया है। आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों की मिली भगत से उसके खाते का दुरुप्रयोग किया गया है। बैंक के प्रबंधक ने इस मामले में अपना नाम बताने से इंकार कर दिया। कहा कि मामले की वह खुद जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed