फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A shop selling expensive fertilizer suspended license

महंगी खाद बेचने पर एक का लाइसेंस निलंबित

Sat, 20 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
A shop selling expensive fertilizer suspended license

मौदहा में लगातार

विज्ञापन
शिकायतों के बाद शुक्रवार को एडीएम रामयश गौतम व जिला कृषि अधिकारी ने अरतरा तिराहे पर तीन खाद की दुकानों में  छापा मारकर मनमाने दाम पर खाद बिक्री करते पकड़ा। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
 
सहकारी समितियों व पीसीएफ की दुकानों में एक सप्ताह से यूरिया नदारत है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रामयश गौतम व जिला कृषि अधिकारी से संयुक्त रूप से कसबे के अरतरा तिराहे पर बालाजी खाद की दुकान में छापा मारा।

वह 500 रुपये में खाद बेचते पाया गया। उससे किसानों के बढ़े हुए पैसे वापस दिलवाए गए। फिर अधिकारी स्वदेशी खाद भंडार पहुंचे। स्वदेशी के दुकानदार ने बताया कि उसके पास यूरिया नही है।
विज्ञापन


जबकि इसी के बगल में नरेंद्र नाम के दुकानदार ने भी यूरिया खाद न होने की बात कही। लेकिन किसान रामनारायन बम्हरौली व अरतरा के बिंदा ने बताया कि 500 रुपये में खाद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच परछा गांव निवासी कृषक बच्चा ने अधिकारियों के सामने दुकानदार नरेंद्र से खाद की बोरी लेने की बात कही। अधिकारियों को बताया कि उसने 525 रुपये दिए थे और शाम को खाद देने की बात कही थी। अधिकारियों ने दुकानदार से पैसे वापस कराए और दुकान निलंबित करने के आदेश दिए।

कृषि अधिकारी ने बताया कि सिसोलर गांव में दो दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें निगम खाद भंडार बंद पाया गया। वहीं जनता खाद की दुकान के मालिक को चेतावनी दी गई कि वह किसी भी दशा में 480 से अधिक में नही बेचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed