फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A farmer suffering a waste of crop was killed by the farmer

फसल की बर्बादी से त्रस्त कर्जदार किसान ने जान दी

Wed, 07 Feb 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
A farmer suffering a waste of crop was killed by the farmer
विमलेंद्र का (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
फसल की खराबी और कर्ज से त्रस्त किसान ने मंगलवार को खेत में लगे पेड़ पर फंदा बनाकर जान दे दी। किसान की जेब से मिले सुसाइड नोट में मरने की वजह हताशा और बीमारी बताई है। किसान ने गांव के कई लोगों से एक लाख रुपया कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन


कस्बे के मोहाल चार थोक निवासी विमलेंद्र (33) पुत्र शिवबालक लोधी मंगलवार सुबह घर से खाना खाकर खेत गया था। खेत में लगे बबूल के पेड़ की डाल में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की जानकारी विमलेंद्र के पिता शिवबालक दाऊ को दी।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उसके पुत्र पर गांव के कुछ लोगों का करीब एक लाख रुपया कर्ज था। उसके पास तीन बीघे जमीन खेती योग्य है। इसमें उसने चने की फसल बोई थी। कीड़े लग जाने के कारण 70 फीसदी फसल खराब हो चुकी है। इससे वह हताश और निराश था। कर्ज चुकाने के लिए बेटा और बहू दोनों खेती के साथ मजदूरी करते थे। इस स्थिति में साहूकारों का कर्ज लौटाना एवं बच्चों का पालन पोषण करना बहुत मुश्किल दिखाई दे रहा था। इसी हताशा के चलते विमलेंद्र ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान अपने पीछे पत्नी हलकुट्टी (28) व दो मासूम दुष्यंत (6) सोनम (4) को छोड़ गया है। उप निरीक्षक काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि विमलेंद्र की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसान ने मरने से की वजह हताशा और सास संबंधी बीमारी लिखी है।

इनसेट
तहसीलदार ने दिया मदद का भरोसा
किसान के फांसी लगाने की सूचना पर तहसीलदार रामानुज शुक्ला पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि किसान बीमा योजना के साथ पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य योजनाओं से परिवार की मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed