{"_id":"5b7da17542c792464b1c4ddf","slug":"91534959989-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में लूटपाट व चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में लूटपाट व चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। थाना पुलिस ने कांशीराम कालोनी के पास ट्रेनों में लूटपाट करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर कस्बे से कई ज्वैलर्स को भी उठाया है। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
पकड़े गए चोर से जीआरपी बांदा व मानिकपुर ने भी पूछताछ की। चोर के पास से पुलिस ने लैपटॉप, बैग, मोबाइल आदि बरामद किया है। चर्चा है पुलिस ने चोर के पास से सोने, चांदी के जेवर भी बरामद किए है, लेकिन लिखा पढ़ी में इसका कोई जिक्र नहीं है।
एसओ सुनील कुमार शुक्ला ने बताया सोमवार को कांशीराम कालोनी के पास से शातिर चोर बांकी गांव निवासी संदीप सोनी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया पकड़ा गया चोर भीमसेन से लेकर मानिकपुर तक चलने वाली यात्री ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम देता है।
विज्ञापन
चोर से स्थानीय पुलिस के अलावा ललपुरा, मौदहा कोतवाली ने भी पूछताछ की। इसके साथ ही जीआरपी बांदा व मानिकपुर ने चोर से गहन पूछताछ की।
लैपटॉप, मोबाइल, बैग व अन्य समान के साथ सवा किलो गांजा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो