फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   नशेबाज बस चालक का कराया मेडिकल परीक्षण

नशेबाज बस चालक का कराया मेडिकल परीक्षण

Sat, 09 Mar 2019 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
नशेबाज बस चालक का कराया मेडिकल परीक्षण

विज्ञापन
मुस्करा। रोडवेज बस में सवार महिलाओं से अभद्रता कर उन्हें बीच रास्ते में बस से नीचे उतारने के मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसमें अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई है। राठ डिपो से कानपुर जा रही बस में महिलाएं सवार थी। चालक राजेश ने नशे में धुत्त होने पर कस्बे के मस्जिद तिराहे के पास पहुंचा और बस खड़ी कर महिलाओं के साथ अभद्रता कर नीचे उतार दिया। बस को कुछ दूर ले जाकर खड़ी कर शराब पीने से वह बस के अंदर लेट गया। सूचना पर मुस्करा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीएचसी में उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। बस के परिचालक ने बताया कि इस चालक के आचरण से डिपो के कर्मचारी भी परेशान है। मुस्करा थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। राठ एआरएम राजकुमार ने कहा कि चालक के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नशेबाज बस चालक का कराया मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed