फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   परीक्षा में फैल से आहत छात्र ने जहर खाकर दी जान

परीक्षा में फैल से आहत छात्र ने जहर खाकर दी जान

Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में फैल से आहत छात्र ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
राठ। परीक्षा में फेल होने से आहत एक छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए झांसी ले जा रहे थे। झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

मझगवां थाने के मलहेटा गांव निवासी कुलदीप सिंह परिहार 16 वर्षीय पुत्र स्व.लालबहादुर सिंह कस्बे के उरई बस स्टैंड के समीप रूपनगर मोहल्ला स्थित अपने मकान में बहन पूजा के साथ रहता था। कस्बे के एक कालेज में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात उसने अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। परिजन उपचार के लिए झांसी लेकर जा रहे थे जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन हल्कू सिंह ने बताया कि कक्षा 11 में फेल होने पर उसने यह कदम उठा लिया है। बताया कि मृतक किशोर के पिता लालबहादुर की बीते दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

परीक्षा में फेल होने से आहत छात्र ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed