फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ट्रक चालक व खलासी हुए जहरखुरानी का शिकार

ट्रक चालक व खलासी हुए जहरखुरानी का शिकार

Wed, 20 Mar 2019 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक व खलासी हुए जहरखुरानी का शिकार
ट्रक चालक व खलासी जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव निवासी अबरार के ट्रक ड्राइवर मोईनउद्दीन व हेल्पर रियाजउददीन गिट्टियां लेकर लखनऊ गए थे। मंगलवार की शाम जब वह वापस आ रहे थे। तभी किसी ढाबे में खाना अथवा चाय के समय किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। ट्रक मालिक अबरार ने बताया कि रात करीब नौ बजे उसकी बात हुई तो आवाज में लड़खड़ाहट थी। जिस पर उसने गाड़ी खड़ी करने को कहा और खुद उनकी तलाश में चल दिया। साथ में एक चालक भी था। उन्हें जहांगीराबाद के निकट सड़क किनारे ट्रक खड़ा मिला। ट्रक की खिड़कियां खुली थी और दोनों बेहोश पड़े थे। अपने वाहन पर उन्हें कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर बाद उनकी हालत में तो सुधार हुआ, किंतु अभी वह लड़खड़ा रहे हैं और उनका मानसिक संतुलन सही नहीं है। जिससे उनसे यह नहीं पता चल सका कि उनके पास से कितने पैसे जहरखुरानी वाले ले गए हैं। जहरखुरानी की घटनाएं अक्सर यह घटनाएं बसों में होती हैं। लेकिन ट्रक चालक व परिचालक के साथ जहर खुरानी की यहां यह पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed