{"_id":"5c6afb37bdec22297827b6aa","slug":"51550514999-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने कुएं में कूद की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने कुएं में कूद की आत्महत्या
विज्ञापन
हमीरपुर। कर्ज और फसल खराब होने से परेशान किसान ने रविवार रात सूखे कुएं में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर शव को कुएं से बाहर निकाला।
कुरारा के जमरेहीऊपर गांव निवासी फूलचंद्र (40) ने रविवार रात करीब 8:30 बजे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी राजवती ने बताया उसके चार पुत्रियां सोनी, अंजना, रंजना व गुड़िया हैं। बताया पति के हिस्से में दो बीघे खेत हैं। पिछले कई वर्षों से उसकी फसल नष्ट होती आ रही है। बताया उसके पति ने शेखूपुर गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 30 हजार का क्रेडिट कार्ड बनवाया था।
रुपये निकालने के बाद उसने दो बेटियों सिम्मी व अंजना की शादी कर दी। बताया 13,500 रुपये से अधिक का कर्ज अभी भी है। फूलचंद्र राजमिस्त्री थे। प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह ने बताया फूलचंद्र राजमिस्त्री का भी कार्य करता था। घटना के तुरंत बाद यूपी 100 व थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
एसओ केके पांडेय ने बताया पीआरवी के दीवान पंकज त्रिपाठी ने 90 फीट गहरे कुएं में रस्सी के सहारे उतरकर शव को निकाला है। इसके बाद दमकल कर्मी भी पहुंच गए। वहीं कुएं में गिरे किसान को बाहर निकालने वाले दीवान को एसपी हेमराज मीना ने पुरस्कृत करने की बात कही है।
परिजनों ने कहा, फसल बर्बाद होने व कर्ज से परेशान था
यूपी 100 व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो