फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अवैध असलहा बनाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध असलहा बनाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहा बनाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
हमीरपुर। चुनाव को सकुशल कराने को लेकर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मुस्करा पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से आठ बने व दो अधबने असलहे, कारतूस, उपकरण बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।

एसपी हेमराज मीना ने बताया कि मुस्करा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह व एसआई सुनील कुमार सिंह, आरक्षी रविंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार व आरक्षी चंद्रभान सिंह ने क्षेत्र के ऐंझी गांव स्थित मातादीन का डेरा में मिली सूचना पर दबिश दी। जहां पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने मौके से रामस्वरूप उर्फ टिल्लन सोनी पुत्र परमेश्वरी दयाल निवासी पहाड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन तमंचे 32 बोर, तीन तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, दो अधबने तमंचे, काफी मात्रा में तमंचा के नाल व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुस्करा थाने में 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने पांच हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

असलहा बनाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार
-पुलिस ने फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दस तमंचे, कारतूस व उपकरण किए बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed