फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बंदी के भागने में सिपाही निलंबित

बंदी के भागने में सिपाही निलंबित

Wed, 26 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
बंदी के भागने में सिपाही निलंबित
हमीरपुर। जजी परिसर में बने बाथरूम से भागे विचाराधीन बंदी के मामले में पुलिस लाइन के एसआई की तहरीर पर एक सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। जबकि होमगार्ड के निलंबन के लिए एसपी ने होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जालौन जिले के कालपी थानाक्षेत्र के छौंक गांव निवासी विशाल उर्फ मालिक सिंह हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहलाकर ले गया था। इस मामले में विशाल व उसकी पत्नी रागिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


31 अगस्त 2017 से आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध है। बीते सोमवार को वह अदालत में पेशी के बाद अभिरक्षा में तैनात सिपाही रामरतन वर्मा व होमगार्ड लाल सिंह यादव को चकमा देकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया पुलिस लाइन के एसआई शाहजहां अली की तहरीर पर सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उशर एसपी के पीआरओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

होमगार्ड के निलंबन के लिए एसपी ने कमांडेंट को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed