{"_id":"594569db4f1c1b606b8b470f","slug":"41497721307-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। ऊना-नेरचौक हाईव पर बड़सर मुख्यालय के नजदीक दो सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। शुक्रवार रात भकरेड़ी गांव में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरे हादसे में मैहरे पेट्रोल पंप के पास स्कूटी की टक्कर से पैदल जा रहा व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में ऊना अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार रात एक बाइक सवार बड़सर से सलौणी की ओर जा रहा था। भकरेड़ी गांव में पैदल जा रही महिला सत्या देवी (60) पत्नी बुद्धि सिंह निवासी भकरेड़ी को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सत्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के लिए उसे बड़सर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सत्या देवी को ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही सत्या देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक संदेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है।
वहीं दूसरे सड़क हादसे में बलकेश कुमार पुत्र शंभू राम निवासी बढनी मैहरे पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहा था। इस दौरान स्कूटी चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बलकेश गंभीर घायल हो गया। बलकेश निजी अस्पताल में चौकीदार के पद पर तैनात है। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। बड़सर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरे सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।