फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   रजाई में लपेट किसान को कुएं में फेंका, झोपड़ी में लगाई आग

रजाई में लपेट किसान को कुएं में फेंका, झोपड़ी में लगाई आग

Fri, 15 Mar 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
रजाई में लपेट किसान को कुएं में फेंका, झोपड़ी में लगाई आग
क्षेत्र के हुसैना गांव में खेतों की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात लोगों ने रजाई में लपेटकर जान से मारने की नियत से कुएं में फेंक दिया। साथ ही उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। इससे वहां रखा स्टार्टर, टीवी, दो हजार रुपये व दो मोबाइल जल गए। पीड़ित ने मामले की सूचना मुस्करा थाने में दी है।
विज्ञापन



मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव निवासी रामगोपाल यादव (48) ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात अपने खेत में फसल की रखवाली के लिए खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था।
विज्ञापन


बताया कि उसकी 30 बीघे जमीन है। इसी से घर का गुजारा होता है। तभी देर रात तीन चार लोग आए और उसे रजाई में लपेटकर 40 फीट गहरे कुएं में जान से मारने की नियत से फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। जहां रखा स्टार्टर, टीवी, दो हजार रुपये व दो मोबाइल जल गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव ने बताया कि भोर होने पर जब लोग खेतों की ओर गए।


तो कुएं के अंदर कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने किसान को बाहर निकाला। कुएं में पानी होने व शरीर में रजाई लिपटी होने पर किसान बाल-बाल बच गए। किसान के मामूली चोटें आई हैं। हल्का इंचार्ज एसआई अनिल यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed