{"_id":"5873c1944f1c1b1929ba9137","slug":"300-on-the-action-of-subverting","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 लोगों पर अशांति फैलाने की कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
300 लोगों पर अशांति फैलाने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
मौदहा में हाईवे में वाहनों को चेक करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक कार्रवाई दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में 300 से अधिक लोगों पर शांतिभंग करने के मामले दर्ज किए हैं। सोमवार को कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थानों में बैरियर लगाकर चौपहिया वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की गई। गांवों में चुनाव में अशांति फैलाने को 107/16 में पाबंद किया जा
रहा है। उपजिलाधिकारी न्यायालय में पुलिस ने इन पर पाबंदी के लिए रिपोर्ट भेजी है। इनमें अपराधिक छवि वाले लोगों के अलावा राजनीतिक व चुनाव में कमजोर लोगों पर प्रभाव डालने वालों के नाम सम्मिलित हैं। वहीं लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने का अभियान तेज है। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान, क्षेत्राधिकारी आरएन सिंह,
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ हाईवे में राठ तिराहे पर लगे पुलिस बैरियर के निकट चौपहिया वाहनों की सघन जांच पड़ताल की। अधिकारियों ने दिन के तीसरे पहर गहबरा चौकी के निकट महोबा जनपद सीमा में लगे पुलिस बैरियर में बड़ी संख्या में चौपहिया वाहनों की डिग्गी व सामान की जांच की।