{"_id":"571d0ed84f1c1ba06e8b6a9b","slug":"3-people-arrested-in-jwellers-loot-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी लूटकांड के तीन आरोपी दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसायी लूटकांड के तीन आरोपी दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सराफा व्यवसायी लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए गहने और तमंचा बरामद हुआ है। एसपी ने इन बदमाशों पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
18 मार्च को पठानपुरा मोहल्ला निवासी सराफा व्यवसायी सुरेश सोनी गांव में सोने चांदी के जेवरात बेचने जा रहा था। जलालपुर मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे तीन बदमाशों ने उससे जेवरात भरा बैग लूट लिया था। पुलिस को काफी समय से इन बदमाशों की तलाश थी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ब्रह्मानंद बांध रोड अकौना के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में महोबा जनपद के कुडार गांव निवासी शंकर लोधी, जीतेंद्र उर्फ जीतू लोधी निवासी नदना और जगभान लोधी निवासी देवरा थाना मझगवां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ विजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन तमंचे, एक चोरी की बाइक और भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 मार्च को जरिया टीला व पचखुरा रोड पर प्रदीप पुत्र दयाशंकर निवासी सरीला से लूटे गए रुपये भी बरामद किए हैं। सीओ ने कहा कि सराफा व्यवसायी ने लूटे गए गहनों की पहचान कर ली है।