फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   2172 candidates appeared in the test

विद्या ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए 2,172 परीक्षार्थी

Mon, 23 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 23 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
2172 candidates appeared in the test

जिले के तीन कालेजों में विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में 2,865 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,172 ने परीक्षा में भाग लिया। मुख्यालय में दो व एक केंद्र राठ में बनाया गया था। सुबह की पाली में बालिकाएं तो दोपहर की पाली में बालक परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन


जिले के विभिन्न परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच तक अध्ययनरत बच्चों ने विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसके लिए मुख्यालय में जीजीआईसी, जीआईसी व राठ में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन


परीक्षा में मुख्यालय के जीआईसी में 475 बालिकाओं के सापेक्ष 373, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 380 के सापेक्ष 247 बालिकाओं ने व सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज राठ परीक्षा केंद्र में 533 के सापेक्ष 385 बालिकाओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इस प्रकार कुल 1388 में से 1005 छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को दूसरी पाली में बालकों की परीक्षा में जीआईसी में 501 के सापेक्ष 404 छात्र, जीजीआईसी में 450 के सापेक्ष 337 छात्र व सरस्वती बाल मंदिर में 526 के सापेक्ष 426 छात्रों ने प्रतिभाग किया। तीनों केंद्रो में 1477 बालकों के सापेक्ष कुल 1167 बालक परीक्षा में सम्मिलित हुए।


सभी परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापकों, बीएसए, खंड शिक्षाधिकारी, कक्ष निरीक्षको व अन्य अध्यापकों की टीमों ने परीक्षा को संपन्न कराया। बीएसए ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा। जीजीआईसी की केंद्र व्यवस्थापिका नुजहत सईद फात्मा ने बताया कि कें द्र में शंातिपूर्वक व नकल विहीन परीक्षा कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed