{"_id":"5b102f394f1c1bb06e8b5844","slug":"21527787321-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत परिसर में ससुर व बहू में हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत परिसर में ससुर व बहू में हुआ विवाद
Updated Thu, 31 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदालत परिसर में गुरुवार की दोपहर पारिवारिक विवाद को लेकर ससुर व बहू की बीच हुई नोंकझोंक मारपीट में बदल गई। ससुर ने बहू व उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाया जबकि बहू ने ससुर पर मारपीट करने की बात कही। यूपी 100 कर्मियों ने ससुर व बहू को कोतवाली ले गए।
जालौन के कदौरा निवासी भागवत प्रसाद निगम ने अपनी पुत्री मुस्कान उर्फ मंगला की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व ललपुरा थानाक्षेत्र के उजनेड़ी गांव निवासी रामकिशोर खरे के पुत्र नीरज से हुई थी।
शादी के चार महीने बाद मुस्कान ससुराल छोड़ मायके में रहने लगी और फिर वह ससुराल नहीं गई। मुस्कान ने बताया कि उसका पति कुछ कामकाज नहीं करता है। झूठ बोलकर उसकी शादी करवाई गई।
विज्ञापन
जिसके चलते उसने अदालत में घरेलू हिंसा व भरण पोषण का मुकदमा दायर किया है। गुरुवार को वह अपने भाई शैलेंद्र कुमार के साथ अदालत आई जबकि पति नीरज अपने पिता रामकिशोर के साथ आया। दोपहर करीब 12 बजे रामकिशोर बार संघ के अध्यक्ष के बस्ते पर बैठा था।
तभी रामकिशोर ने बहू को समझाने का प्रयास करते हुए वापस घर चलने को कहा। कहा कि अगर नीरज नहीं रख रहा तो वह तो रखने को तैयार है। इस बात को लेकर बहू भड़क गई और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान यहां काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
मौके पर पहुंचे यूपी 100 कर्मी दोनों को कोतवाली ले गए। कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया कि अभी दोनों पक्ष कोतवाली में है। बताया कि शांतिभंग करने की कार्रवाई की जाएगी।
अदालत परिसर में ससुर व बहू में विवाद, मारपीट
यूपी 100 कर्मी दोनों पक्षों के लोगों को ले गई कोतवाली