फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   2070 toilet will be built in 69 villages

69 गांवों में 2070 शौचालय बनाए जाएंगे

Sun, 23 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 23 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
2070 toilet will be built in 69 villages

राज्य पोषण मिशन के तहत कुपोषित बच्चों की नियमित

विज्ञापन
देखरेख के साथ उनके खानपान पर विशेष गौर करने के प्रयास प्रशासन ने शुरू किए हैं। इसे लेकर हर सप्ताह मॉनीटरिंग की जा रही है। इसके चलते कुपोषित बच्चों वाले जिले के 69 गांवों में शौचालयों के निर्माण की रूपरेखा तय की गई है। कुल 2070 शौचालयों के लिए ग्राम निधि खाते में 2 करोड 48 लाख 40 हजार रुपये भेजे हैं। एक शौचालय 12 हजार रुपये की लागत से बनेगा।

देश से कुपोषण मिटाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों के संयुक्त तेज कर दिए हैं। इसके लिए कई योजनाएं बनाकर अमल किया जा रहा है। इसके तहत जिले में अति कुपोषित 69 गांवों में प्रत्येक पर 30 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

इसके लिए कुल 2 करोड़ 48 लाख 40 हजार रुपये ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खातों में भेजी गई है। एक ग्राम पंचायत के खाते में 3 लाख 60 हजार रुपये दिए गए हैं। जिसमें एक शौचालय निर्माण की लागत 12 हजार रुपये रखी गई है।

जिसमें केंद्र सरकार 9 हजार और राज्य सरकार द्वारा 3 हजार रुपये आवंटित किए हैं। विकासखंड कुरारा में 8 गांवों को 240 शौचालय निर्माण के लिए धनराशि मिली है। जिसमें बेरी, उमराहट, कुतुबपुर, खरौंज, झलोखर, मिश्रीपुर, कुसमरा व सरसई गांव शामिल हैं।

इसी तरह सुमेरपुर ब्लाक के 10 गांवों में 300 शौचालय कुंडौरा, सुरौली बुजुर्ग, पारा रैपुरा, मवईजार, इंगोहटा, अतरार, सौखर, टेढ़ा, चंदपुरवा, पौथिया गांवों में बनेंगे।

मौदहा के पारा, बिगहना, टोलामाफ, परेहटा, कुनेहटा, मुटनी, सिसोलर, गढ़ा, सायर, मकरांव, रीवन, अरतरा, छिमौली, सिजवाही, गुरदहा, बिहरका, पढ़ोरी, भवानी व छिरका सहित 19 गांवों में 570 शौचालय बनेंगे।

गोहांड ब्लाक के औंता, चिल्ली, इटायल, धनौरी, बीरा, जखेडी, लींगा, बरौली, कछवाकलां, कैमोखर, रिगवारा, उमरिया, बड़ाखरका व जराखर में 420 शौचालय बनाए जाएंगे।

सरीला ब्लाक में पुरैनी, बिलगांव, चंडौत डांडा, न्यूलीबांसा, बरगवां, खेड़ाशिलाजीत, इस्लामपुर व जलालपुर सहित 8 गांवों में 240 शैचालय निर्मित होंगे।

राठ के 6 गांवों में इकठौर, कुर्रा, गिरवर, कुल्हेंडा, गोहानी पनवाड़ी व टोलारावत में 180 शौचालय, मुस्करा ब्लाक के 4 गांवों में 120 शौचालय टीहर, गहरौली, मुस्करा व बिवांर में बनाए जाने हैं।

शौचालयों के निर्माण से शासन का मानना है कि इससे काफी हद तक कुपोषण से मुक्ति मिलेगी। डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर ने कहा कि शौचालयों के निर्माण की जिम्मेदारी प्रधानों और सचिवों को दी गई है।

इसके लिए उन्हें 20 दिन का समय दिया गया है। गुणवत्ता पूर्ण काम न कराने पर प्रधानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed