{"_id":"5cc1f8c6bdec22144b7f19a5","slug":"201556216006-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत पर मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोर की मौत पर मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बुधवार शाम ट्रक की टक्कर से चिकासी गांव में रहने वाले मानिक चंद (18) पुत्र अरविंद की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। किशोर का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव निवासी अरविंद लोधी अपनी पत्नी व बडे़ पुत्र हरिश्चंद्र के साथ दिल्ली में रह कर मेहनत मजदूरी करता है। जबकि उसका छोटा पुत्र मानिक चंद अपने नाना रघुनाथ के यहां चिकासी में रह कर मेहनत मजदूरी करता था। बुधवार को वह अपने मित्र अजय के साथ बाइक से उरई गया था। वापस लौटते समय रास्ते में ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में मानिकचंद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए उरई भेजा गया है। ब्यूरो