{"_id":"5c9a675fbdec22146b5ec1f4","slug":"201553622879-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन संचालक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन संचालक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। बेतवा नदी में टीकापुर गांव के पास संचालित पट्टाधारक ने अवैध रूप से खनन कर लिया। नापजोख में 81100 घन मीटर मौरंग की निकासी होना पाया गया है। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार देर रात खनिज अधिकारी ने पट्टाधारक फर्म डीवी कंट्रक्शन के खिलाफ थाना ललपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
खनन निरीक्षक जितेंद्र सिंह के साथ स्थानीय राजस्व निरीक्षक व लेखपालों ने एसडीएम के निर्देश पर टीकापुर स्थित खदान सं. 20/26 पर की गई मौरंग निकासी की जांच पड़ताल की। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि बेतवा नदी की जलधारा के विपरीत इस तरह खनन किया गया है कि खनन क्षेत्र में पूरा पानी भर गया है। नदी की जलधारा में भी पट्टा धारक ने खनन किया गया। नदी में किए गए खनन क्षेत्र के तीनों गड्ढों की पैमाइश राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह, लेखपाले मुबीन अहमद, छोटेलाल ने संयुक्त रूप से की। इसमें 81100 घनमीटर बालू का अवैध रूप से खनन कर परिवहन की गई है। इस मामले में थाना ललपुरा में पट्टाधारक मेसर्स डीवी कंट्रक्शन डिबराजोत पोस्ट पटरा इकौना जिला श्रावस्ती के खिलाफ खनिज परिवहन की धारा के तहत सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अवैध खनन पर पट्टाधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पट्टाधारक ने 81100 घन मीटर मौरंग की अवैध निकासी की