फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   धोखाधड़ी कर खाते से 57 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग की

धोखाधड़ी कर खाते से 57 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग की

Wed, 13 Mar 2019 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर खाते से 57 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग की

विज्ञापन
मौदहा। नगर सहित क्षेत्र में आए दिन क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से पैसे निकलने के मामले प्रकाश में आना आम बात है। जालसाज भोले भाले लोगों को अपनी लच्छेदार बातों में उलझाकार उनसे उनका पिन नंबर जान लेते हैं और कुछ देर बाद उनके खाते से मेहनत की कमाई गायब हो जाती है। ऐसी ही घटना नगर के मोहल्ला कजियाना निवासी ताज मोहम्मद पुत्र दिलशाद के साथ घटी।

ताज मोहम्मद ने कोतवाली पुलिस में दी तहरीर में बताया कि बीते 25 फरवरी को रात लगभग 8 बजे उसके क्रेडिट कार्ड से 9000 से अधिक रुपये निकाल लिए गए। बताया कि उसने टोल फ्री नंबर पर फोन कर क्रेडिट कार्ड बंद करने का निवेदन किया था। किंतु उसका क्रेडिट कार्ड बैंक ने बंद नहीं किया और 26 फरवरी की रात लगभग एक बजे उसके खाते से किसी अन्य व्यक्ति ने करीब 47 हजार रुपये की खरीददारी कर ली। पीड़ित अपने खाते से करीब 57 हजार रुपये गायब देख अचंभे में पड़ गया और कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर 57 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed