फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दुकानदार की पीट कर हत्या करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

दुकानदार की पीट कर हत्या करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार की पीट कर हत्या करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के काशीराम कालोनी निवासी दुकानदार को पीट कर अधमरा करने के बाद हुई मौत के मामले में फरार चल रहे तीन हत्यारोपियों में से एक को पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।

पिछले 29 दिसंबर को देर शाम गायत्री तपोभूमि से काशीराम कालोनी जाते समय दुकानदार अशोक कुमार गुप्ता को कस्बा निवासी राकेश वर्मा, छोटे काछी व रामाधीन कहार ने रुपये छीनने के उद्देश्य से लोहे की राड से सिर में प्रहार कर लहूलुहान कर दिया था। अशोक कुमार की उपचार के दौरान सदर अस्पताल में उसी रात मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे अजय कुमार ने 30 दिसंबर को सुबह तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरदातन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के छठवें दिन शुक्रवार को सुबह फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज शरद चंद्र पटेल ने सूचना पर रामाधीन को रिमझिम फैक्ट्री के पीछे से दबोच लिया। बताया कि पकड़े गए आरोपी से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। जबकि हत्यारोपी राकेश वर्मा व छोटे काछी अभी भी फरार चल रहे हैं। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों का सुराग लग रहा है जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदार की हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
-अभी भी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed