{"_id":"5b1ac5954f1c1bf66e8b7142","slug":"201528481173-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंडोला जिंदा है मुर्दा को लेकर मौदहा पुलिस हलाकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिंडोला जिंदा है मुर्दा को लेकर मौदहा पुलिस हलाकान
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। बिंडोला जिंदा है मुर्दा, यह सवाल मौदहा कोतवाली पुलिस को परेशान किए है। हालांकि जांच में बिंडोला के जिंदा होने व उसके नोएडा में छिपे होने के पर्याप्त साक्ष्य सामने आए हैं। गुरुवार को मुख्यालय आए डीआईजी ने भी बिंडोला केस का मीडिया व एसपी के सामने जिक्र किया था। मामला कुछ भी हो मगर पूरे घटनाक्रम में मौदहा पुलिस दो पुत्रों समेत पिता को जेल भेज चुकी है। बिंडोला के जिंदा होने संबंधी मामले की जांच मौदहा कोतवाल राजीव मिश्रा को दी गई है।
पिछले 14 मई 2015 को मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भवानी गांव के जंगल में पुलिस ने एक अधजला व क्षतविक्षत शव बरामद किया था। महोबा के खन्ना थाना व कस्बा निवासी शातिर अपराधी बिंदादीन उर्फ बिंडोला (24) के रूप में उसके परिजनों ने शिनाख्त की थी। इस मामले में बिंडोला के बड़े भाई हरीदास पुत्र मंगी प्रजापति की तहरीर पर खन्ना निवासी भगवानदीन उर्फ लल्लू, भाऊ पुत्रगण रतिया व रतिया पुत्र मसुवा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा गया था और मौजूदा समय में सभी जमानत पर हैं। गुरुवार को मुख्यालय आए डीआईजी मनोज तिवारी ने बिंडोला केस का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बिंडोला के जिंदा या मुर्दा होने संबंधी तीन वर्ष पुराने मामले की जांच मौदहा कोतवाल राजीव मिश्रा कर रहे हैं। डीआईजी ने बताया कि पुलिस की जांच में बिंडोला जिंदा है और उसके नोएडा में छिपे होने के साक्ष्य मिल रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
शातिर अपराधी बिंडोला पर महोबा जिले के विभिन्न थानों में 27 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस की नजरों से बचने के लिए बिंडोला ने नाटक रच मिले अज्ञात शव की शिनाख्त अपने रूप में करवा दी, जिससे पुलिस का ध्यान उसके ऊपर से हट जाए और वह अपराध करता रहे।
विज्ञापन
-तीन वर्ष पहले भवानी के जंगल में मिला था एक शव
-मामले में दो सगे भाई व पिता जा चुके हैं जेल