फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मेले में फायरिंग से मची भगदड़

मेले में फायरिंग से मची भगदड़

Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
मेले में फायरिंग से मची भगदड़
सरीला। नगर में वार्षिक मेले में युवकों ने बुधवार को हवाई फायरिंग की। जिससे भगदड़ मच गई। फायरिंग कर भाग रहे एक युवक को दुकानदारों ने दबोच लिया। उसके साथी भागने में सफल रहे है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से नगर का वार्षिक मेला चल रहा है। यहां के दुकानदारों ने बताया दो दिनों से आठ-नौ युवक मेले में आकर रंगदारी करते है। मंगलवार को इन युवकों ने मेले में खरीदारी करने आए पचखुरा के एक लड़के को डंडों से मारापीटा था।
विज्ञापन


बुधवार को फिर कुछ युवक मेले में आए और हवाई फायरिंग करने लगे। हवाई फायरिंग से मेले में भगदड़ मच गई। इस बीच किसी ने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एक युवक को दुकानदारों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ जरिया रामजीत सिंह गौण ने बताया पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। उसने अपना नाम अंकित निवासी काकादेव कानपुर बताया है।


दुकानदारों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed