फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अवैध असलहों को नष्ट किया जाएगा

अवैध असलहों को नष्ट किया जाएगा

Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहों को नष्ट किया जाएगा
राठ। थानों में वर्षों से मालखानों में रखे अवैध असलहों को नष्ट कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू है। शनिवार को सर्किल के राठ, मझगवां, मुस्करा थानों के वर्षों रखे अवैध असलहों को निकाला गया। इसे नष्ट कराने के लिए एक समिति बनाई गई है।
विज्ञापन


सीओ अभिषेक यादव ने बताया पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर राठ और सरीला सर्किल क्षेत्र में आने वाले राठ, मुस्करा, मझगवां, जरिया, चिकासी व जलालपुर थानों में 25 आर्म्स एक्ट से संबंधित सैकड़ों असलहे जो मालखाने में रखे थे, उन्हें बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन


इन असलहों को नष्ट करने के लिए एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा व एपीओ प्रवेंद्र कुमार की मौजूदगी में समिति बनाई गई है। कोतवाली में रखे असलहों को निकाल उनका सत्यापन कर नष्ट करने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया थाना राठ में 13, मुस्करा में 7, मझगवां में 5, जरिया में 3, चिकासी में 2 व सदर मालखाना राठ में 103 असलहे हैं। कुल 133 असलहे वर्षों से मालखाने में रखे थे। इनका न्यायालय स्तर पर निस्तारण हो चुका है, परंतु अभी तक इनके नष्ट करने की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

सीओ ने बताया जनपद में पहली बार अवैध असलहों को नष्ट कराने की कार्रवाई की गई है। इन पर बुलडोजर चलाकर आग की भट्टी में डालकर नष्ट किया जाएगा।

मुकदमा निस्तारण के बाद वर्षों से मालखाने में पड़े हैं असलहे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed