फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पर्स छीनकर भागे दो आरोपी पकड़े

पर्स छीनकर भागे दो आरोपी पकड़े

Sat, 12 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
पर्स छीनकर भागे दो आरोपी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत सलौणी से पंजारड़ सड़क पर शादी में जा रही युवती का पर्स छीनकर भागे तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं तीसरे आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। दोनों आरोपी रात भर जंगल में ही रहे। सुबह करीब चार बजे यहां से भागने के लिए सड़क पर बस लेने आए थे। वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे कल्पना (22) पुत्री हेम सिंह निवासी करेर परिजनों के साथ शादी में जा रही थी। सलौणी-पंजारड़ सड़क पर कल्पना पैदल चल रही थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य पीछे थे। इस दौरान एक बाइक पर तीन युवक पंजारड़ की तरफ से आए और युवती से पर्स छीना और उसे धक्का देकर फरार हो गए। परिजनों के शोर मचाने पर शनिदेव मंदिर डगाढ़ के महंत ने गाड़ी से आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान आरोपी बाइक छोड़कर जंगल में भाग गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही जंगल में सर्च अभियान शुरू किया। सुबह करीब चार बजे दो आरोपी यहां से भागने के लिए बस लेने को धंगोटा में सड़क पर आए। इस दौरान पुलिस ने दोनों को देख लिया लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों भाग गए। पुलिस ने धंगोटा से दोनों आरोपियों का पीछा कर इन्हें शास्त्रीनगर में पकड़ लिया। डीएसपी बड़सर, अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने दो आरोपिों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed