फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   तारों की चिंगारी ने गन्ने के खेत में लगी आग

तारों की चिंगारी ने गन्ने के खेत में लगी आग

Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
तारों की चिंगारी ने गन्ने के खेत में लगी आग
हमीरपुर। सरीला तहसील के थाना जरिया गांव में गन्ने की खेत से निकली एचटी लाइन के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानोें ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व यूपी 100 को दी। मौके पर पहुंचे दमकल के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं, राठ मार्ग पर शंकरीपीपर स्थान पर खड़े ट्रक में आग लगने जल गया।
विज्ञापन


जरिया निवासी अलीबख्श ने अपने सात बीघे खेत में पांच बीघे में गन्ना लगाए था। उसके खेतों के ऊपर से राजकीय नलकूप 49 को एचटी लाइन गुजरी है। शुक्रवार को तेज हवाओं के चलने के कारण एचटी लाइन के तार आपस में टकराने लगे और इनसे निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व यूपी 100 को दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान अली बख्श ने बताया कि इस आग में उसके पांच बीघे की गन्ने की फसल जल गई है। जिससे करीब चार पांच लाख की क्षति हुई है। उधर मुख्यालय के निकट शंकरीपीपर गांव के निकट खड़े एक ट्रक के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार कटराने से आग लग गई। सूचना पर दमकल कर्मी आग बुझाने गाड़ी लेकर पहुंचे और आग बुझाई। अग्निशमन के दीवान श्यामकिशोर शुक्ला ने बताया कि ट्रक रमेड़ी निवासी रुद्रप्रताप सिंह का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजली की चिंगारी से पांच बीघे गन्ने की फसल जलकर राख
दूसरी घटना में राठ मार्ग पर ट्रक में लगी आग
फोटो परिचय 03 एचएएमपी 20 जरिया गांव में आग से जली गन्ने की फसल।
फोटो परिचय 03 एचएएमपी 21 जरिया गांव में घटना की जानकारी देता पीड़ित किसान अली बख्श।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed