फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   संविदा परिचालक को उरई एआरएम ने किया बर्खास्त

संविदा परिचालक को उरई एआरएम ने किया बर्खास्त

Tue, 12 Feb 2019 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
संविदा परिचालक को उरई एआरएम ने किया बर्खास्त
हमीरपुर। मुख्यालय के एआरएम की पिटाई के मामले में एक और संविदा परिचालक को एआरएम उरई ने सोमवार को बर्खास्त कर दिया। अब तक चार संविदा कर्मी बर्खास्त हो चुके हैं। जबकि राठ का परिचालक व एक अन्य परिचालक को निलंबित किया जा चुका है। उधर चार दिन बीतने के बाद पुलिस अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


पिछले आठ फरवरी की दोपहर करीब दो बजे एआरएम सुहेल अहमद के साथ चालक- परिचालकों व अन्य ने घेरकर लाठी डंडों से पीटा था। पुलिस ने मामले में आठ चालक परिचालकों व अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से पकड़कर जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मुकदमे में नामित शमीउर्ररहमान संविदा परिचालक उरई डिपो को सोमवार को एआरएम उरई अपराजित श्रीवास्तव ने बर्खास्त कर सेवा से मुक्त कर दिया है। अब तक विभागीय स्तर पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
एआरएम की कार्रवाई से रंजिश मान रहे थे चालक
अनुबंधित बस को डग्गामारी करते पकड़ने की शिकायत पर चालक ने मानी खुन्नस
हमीरपुर। मुख्यालय से झांसी रूट पर अनुबंधित बस का संचालन करीब 13 माह पूर्व बंद करा दिया गया। यह बस अब दूसरे रूट पर डग्गामारी करने लगी। बस का संचालन एआरएम पिटाई करने के मामले में नामित चालक की देख में हो रहा है। जब एआरएम सुहेल अहमद ने इसका विरोध कर लिखित शिकायत आरएम बांदा, एआरटीओ व कोतवाली में की तो चालक भड़क गया। वह एआरएम से खुन्नस मान बैठा। एआरएम ने कहा कि यह बस के चालक के साढ़ू रागौल निवासी की है। बस पिछले 16 मई 2015 से 15 मई 2020 तक के लिए मुख्यालय से झांसी रूट के लिए अनुबंध की थी। मगर इस रूट पर संचालन न कर पिछले 15 जनवरी 2018 से दूसरे रूट पर डग्गामारी करने लगी। इसी प्रकार उरई डिपो के संविदा परिचालक को उन्होंने 26 जनवरी को टेढ़ा के पास 29 सवारी बिना टिकट से जाने पर पकड़ा। जिससे वह भी उनसे खुन्नस मान बैठा।

इनसेट
चार दिन बाद भी एआरएम को नहीं मिली सुरक्षा
हमीरपुर। एआरएम पिटाई मामले के चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिली है। घटना के बाद एआरएम ने जान को खतरा बताते हुए पिछले 9 फरवरी को जिलाधिकारी व एसपी को पत्र देकर सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। उधर सोमवार को एआरएम कार्यालय पर दो प्राइवेट गार्ड जरूर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed