{"_id":"59a9a73f4f1c1b5b738b4b71","slug":"161504290623-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की जांच पूरी, अब पुलिस करेगी तहकीकात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम की जांच पूरी, अब पुलिस करेगी तहकीकात
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में वित्तीय अनियमितता की जांच अब जिला पुलिस करेगी। उपायुक्त हमीरपुर ने जांच का जिम्मा अब पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को सौंप दिया है। इससे पहले एसडीएम हमीरपुर ने नगर परिषद का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच की है। एसडीएम ने दस पन्नों की फेक्ट फाइडिंग जांच रिपोर्ट वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान को सौंपी। रिपोर्ट में नगर परिषद द्वारा खरीदी गई सामग्री और खरीद फरोख्त की टेंडर प्रक्रिया को लेकर एसडीएम ने कुछ आपत्तियां लगाई हैं।
एसडीएम की जांच रिपोर्ट के बाद अब शुक्रवार को मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। इससे नगर परिषद की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट में अगर कोई कोताही पाई गई तो नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद में हुए विकास कार्यों को लेकर करीब आधा दर्जन शिकायतें जिला प्रशासन के पास पहुंची हैं। इसमें भाजयुमो की शहरी इकाई का शिकायत पत्र भी अहम है। भाजयुमो ने पार्क में लगाए गए सजावटी पौधों की खरीद और बिजली तारों की खरीद समेत अन्य विकास कार्यों को लेकर आपत्ति जताते हुए मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की है।
इसी मामले में गत दिवस नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत तमाम पार्षदों ने एसडीएम और उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात की। लेकिन, उपायुक्त ने सभी पार्षदों को जांच में सहयोग करने को कहा। वहीं नगर परिषद के अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज समेत सभी पार्षदों ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद करवाए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार ने कहा कि उपायुक्त ने नगर परिषद की जांच का जिम्मा सौंपा है। पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी और अगर कोई अनियमितता पाई जाती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।