फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सीबीआई ने अवैध खनन मामले में की छापामारी

सीबीआई ने अवैध खनन मामले में की छापामारी

Wed, 12 Jun 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने अवैध खनन मामले में की छापामारी
हमीरपुर। सपा सरकार में हुए अवैध खनन की जांच करने सीबीआई टीम बुधवार को फिर मुख्यालय आई। टीम ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा, उनके भाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के चाचा और अन्य मौरंग कारोबारियों के आवासों पर ताबड़तोड़ छापा मारा। यह सब इतना गुपचुप तरीके से हुआ कि टीम के जाने के बाद पड़ोसियों को भनक लगी।
विज्ञापन


बुधवार को सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के गांव इमिलिया और जिला मुख्यालय स्थित आवास में सीबीआई टीम ने कई घंटे छानबीन की। टीम ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित के चाचा राकेश दीक्षित के राठ स्थित आवास पर भी छापा मारा।
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई ने मौरंग कारोबारी अशोक सचान के कलौलीतीर गांव स्थित ट्यूबवेल पर गई। वहां उनके भाई से पूछताछ की। सीबीआई ने अवैध मौरंग खनन मामले में इसी साल जनवरी में आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला, एमएलसी रमेश मिश्रा, उनके भाई दिनेश मिश्रा, अशोक सचान, खनन अधिकारी मुईनउद्दीन, संजय दीक्षित, सत्यदेव दीक्षित समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में जिले में तैनात रही तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला ने तैनाती के समय मौरंग कारोबारी रमेश मिश्रा को नियमों की अनदेखी कर 47 मौरंग खनन के पट्टे किए थे। इसके बाद 13 और पट्टे जारी किए गए थे, जिन्हें कुछ समय बाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। मौरंग के ये पट्टे नियमों के विरुद्ध थे, जबकि ई टेडरिंग से मौरंग के पट्टे देने का प्रावधान था।


इसी तरह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित की मां माया देवी के नाम पर भी कई मौरंग खनन के पट्टे थे। अवैध खनन मामले के याचिकाकर्ता विजय कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि सभी पट्टे गलत तरीके से किए गए थे, जिन्हें हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। जिले में अवैध खनन की सीबीआई जांच के आदेश हाईकोर्ट ने करीब ढाई साल पहले दिया था। अब तक कई बार सीबीआई टीम जिला मुख्यालय आकर पूछताछ कर चुकी है।

एमएलसी रमेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के चाचा के घर भी चला सीबीआई का सर्च अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed