फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 25 May 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
कुरारा। पतारा गांव निवासी युवक पर एक माह पूर्व गोली मारकर घायल कर दिया गया था। शुक्रवार शाम घायल युवक की इलाज के दौरान कानपुर हैलट अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेजी है।
विज्ञापन


पतारा गांव निवासी अरविंद उर्फ होंडा (30) पुत्र रामकृपाल पर पांच अप्रैल की रात करीब दस बजे घर जाते समय जान से मारने की नियत से आरोपी पूरन यादव ने तमंचे से गोली मार दी थी। गोली अरविंद की जांघ में लगी थी। पीड़ित के पिता रामकृपाल ने पूरन यादव के खिलाफ गोली मारकर घायल करने की तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


12 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी पूरन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया था। तबसे आरोपी जेल में बंद है। घायल के परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर में हैलट अस्पताल में भर्ती किए थे। जहां शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतक अरविंद के खिलाफ थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। एसआई अरविंद मौर्या ने बताया कि घायल अरविंद उर्फ होंडा के कानपुर में इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर मिलने पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed