फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने वीडियो कैमरा मैन को मारपीट कर लूटा

बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने वीडियो कैमरा मैन को मारपीट कर लूटा

Mon, 25 Feb 2019 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने वीडियो कैमरा मैन को मारपीट कर लूटा

विज्ञापन
राठ। उरई मार्ग पर एक स्कूल के पास दिन दहाड़े दो बाइकों पर सवार युवकों ने एक बाइक सवार को रोक जमकर लाठियों से मारापीटा। आरोप लगाया कि बाइक सवार युवक उसका वीडियो कैमरा, नकदी और मोबाइल लूट कर ले गए। घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया है।

कोतवाली के कुम्हरिया निवासी लालसिंह (23) पुत्र ढालचंद्र अहिरवार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपने गांव से राठ आ रहा था। अमगांव तिराहे के पास स्थित एक स्कूल के नजदीक पहुंचने पर वहां खड़े दो बाइकों पर सवार पांच युवक गाली गलौज कर मारने पीटने लगे। आरोपी लुटेरे उसका वीडियो कैमरा, पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट कर ले गए। बताया कि आरोपी युवक मझगवां थाने के कोठा गोहानी निवासी जय अपने पांच अन्य साथियों के साथ आया था। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला का कहना है कि दोनों युवकों के बीच वीडियो कैमरा का विवाद है। फोन पर युवक को बुलाकर मारपीट की गई है। लूट की घटना से उन्होंने इंकार किया है। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


छह युवकों ने वीडियो कैमरामैन को मारपीट कर लूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed