{"_id":"593454754f1c1b8d548b45c5","slug":"14966017301-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर, आधा दर्जन गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारों की टक्कर, आधा दर्जन गंभीर घायल
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत नादौन-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलूर में दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह करीब आठ बजे एक टैक्सी सुजानपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही टैक्सी कलूर के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक ऑल्टो कार टैक्सी से जा टकराई। हादसे में ऑल्टो में बैठे पांच लोगों और टैक्सी में बैठे दो लोगों को चोटें आई हैं। ऑल्टो में बैठे सभी घायल परागपुर से हमीरपुर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। सम्मेलन में जा रहे लोगों के पीछे सदवां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर अपनी गाड़ी में आ रहे थे। सभी घायलों को उन्होंने अपनी गाड़ी से नादौन अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को टांडा रेफर किया गया। घायलों में सुरजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, राम कृष्ण निवासी गरली, परागपुर, विवेक, नरेश निवासी रक्कड़, करतार चंद निवासी प्लाही शामिल हैं। थाना प्रभारी नादौन सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।